फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर आईजीआरएस, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संदर्भ से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी यदि मौके का भ्रमण करने की आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर ही मामले का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण पर दिए गए फीडबैक की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण के बाद आवेदक के संतुष्टि एवं असंतुष्टि की समीक्षा अवश्य की जाए और यदि आवेदक का फीडबैक असंतुष्टि का है तो कारणों की जांच कर ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें