फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए किया निर्देशित

Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पैरोकारों के साथ बैठक की। इस दौरान चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन व ऑपरेशन शिकंजा के तहत चिह्नित मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
बैठक में सेशन व लोअर कोर्ट के पैरोकारों को न्यायालय से निर्गत होने वाली आदेशिकाओं एवं अपेक्षित समस्त आख्या को नियत तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया । जनपद में आपरेशन शिकंजा, टाॅप-10, महिला संबंधी अपराधों, पाॅक्सो एक्ट व अन्य विचाराधीन वादों में साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर प्रभावी पैरवी के लिए निर्देशित किया गया ।
विज्ञापन


न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने के साथ समय से समस्त साक्षियों को न्यायालय में उपस्थित कराने व न्यायालय से सामंजस्य बनाकर लंबित मुकदमों का समयानुसार निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया ।
विज्ञापन


एसपी ने माह जून- जुलाई में सराहनीय कार्य करने वाले पैरोकार कांस्टेबल रजनीश मिश्रा थाना महुली को प्रथम, पैरोकार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव थाना धनघटा को द्वितीय व हेड कांस्टेबल भोलानाथ पांडेय थाना मेंहदावल को तृतीय स्थान प्रदान करने पर सम्मानित किया। इस कार्य के लिए प्रथम को 1000 रुपये, द्वितीय को 800 रुपये व तृतीय को 500 रुपये नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मॉनिटरिंग सेल व सम्मन सेल के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें