कलेक्ट्रेट पर धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय आंदोलन में बुधवार को दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इंजीनियरों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने करने की मांग की। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों को 4800 ग्रेड पे दिए जाने की मांग दुहराई।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष इंजीनियर्स राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित तकनीकी विभाग के जूनियर इंजीनियर अपने-अपने विभागों में कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना में शामिल हुए।
जनपदीय अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। डिप्लोमा इंजीनियर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों ने 4800 ग्रेड पे दिए जाने की मांग भी पूरी नहीं हुई। धरने में जनपद सचिव प्रदीप कुुमार गुप्ता, शैलेश शुक्ला, अरविंद यादव, राम कुवेर चौधरी, प्रियंका श्रीवास्तव, ईश्वर चंद्र डिप्लोमा इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।