फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना जारी

Sat, 22 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियरों का कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों को 48 सौ पे ग्रेड और सात, 14 और 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का शासनादेश तत्काल जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों के लगातार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सरकार उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना को अरविंद यादव, बीआर चौधरी, अभय नरायण द्विवेदी, अजय यादव, प्रदीप गुप्ता, आमिर खां, प्रियंका श्रीवास्तव, भूपेंद्र कश्यप, चंद्रशेखर, अभिषेक पांडेय, महेंद्र सिंह,  अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, रामकुबेर चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें