खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के महादेवा गांव में शनिवार को कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की संदेश यात्रा के बारे में लोगों केे बताया गया। पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया। जबसे भाजपा सरकार आई है तभी से देश पर लगातार परेशानिया आ रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। इन्ही सब समस्याओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश यात्रा निकाली है। इस संदेश यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को नया बल मिला है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे है और कांग्रेस की हर सभा में भारी भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। केंद्र ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। जबकि प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में लगातार अपराध बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे है। कांग्रेस की सरकार में किसानों को 73 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था। आज कांग्रेस की सरकार नहीं है इस लिए किसानों की समस्याओं का देखते हुए मांग पत्र भरवाया जार हा है। जिसका व्यापक स्तर पर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, सुनील पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मारकंडेय उपाध्याय, आसिम खान, हरीराम बेलदार, नरेंद्र चौधरी, मंटू साहू, अशोक निषाद, मनोज चौहान, रामशंकर चौधरी, मृत्युजंय चौबे, आलोक यादव, विनोद सिंह, शिव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।