फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगा उठा शहर और गांव, लोगों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की बधाई

विज्ञापन
दीपावली पर झालरो से जगमगाता घर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रोशनी से जगमगा उठा शहर और गांव, लोगों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली का पर्व पारंपरिक ढंग से शनिवार को जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मनाया गया। सायंकाल आंगन में रंगोली सजाई गई। वहीं दीप जलाकर पूजन अर्चन के बाद पहला दीप तुलसी के बिरवे के पास रखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
खलीलाबाद शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों के दरवाजे पर दोनों तरफ केले के स्तंभ, फूलों और पत्तियों के बंदन वार बनाकर सजाए गए। घरों में लोगों ने गणेश, कुबेर और लक्ष्मी की आराधना करके सुख, समृद्धि की कामना की। देर रात तक फुलझड़ियां जलाने का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देकर सुखमय जीवन की कामना की। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों गणेश, लक्ष्मी के साथ पर तराजू, बहीखाता और कलम की पूजा की, तो विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की आराधना की। बाजारों में तो कई दिनों से दीपावली को लेकर रौनक रही। शनिवार को खरीदारों की भीड़ रही, हर कोई कुछ न कुछ खरीदारी करने में लगा रहा। शहर के मिठाई की दुकानों पर तो सुबह से मीठा खरीदने का क्रम देर रात तक जारी रहा। शहर के अलावा मेंहदावल, धनघटा, पौली, सेमरियावां, नाथनगर, महुली, बाघनगर, बखिरा, बेलहर, नंदौर प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर जगह लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकी मिठाई
संतकबीरनगर। दीपावली के दिन मिठाई के आसमान छूते दाम भी ग्राहकों को दुकान से खरीदारी करने से रोक न सके। दुकानदारों का कहना है कि खाद्य विभाग की छापा से वे लोग रेडिमेड खोवे से दूर रहे। इसके बावजूद ग्राहकों की मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। हर कोई अपने मनपसंद मिठाई खरीदते देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें