फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस ने किया विद्यालय का निरीक्षण, सभी पोर्टल क्रियाशील करने के निर्देश

Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षकों के दौरान कक्षा संचालन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कहा कि पंख पोर्टल, परख पोर्टल, दीक्षा पोर्टल, स्विप चैट,आपदा प्रबंधन, मानव संपदा सदैव क्रियाशील रहना चाहिए।
निरीक्षक के उपरांत स्टाफ मीटिंग में उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड, रेडक्राॅस, पुरातन छात्र सम्मेलन, नारी शक्ति मिशन से संबंधित कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहना चाहिए। गणित क्लब, विज्ञान क्लब, पीटीए जैसे टीम भी गतिशील रहे। प्रधानाचार्य को विद्यालय की पत्रिका नियमित रूप से निकलने व पुरातन छात्र सम्मेलन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने बताया कि जूनियर कक्षाओं की छात्र छात्राओं को किताबें नहीं मिल पा रही है, जिससे कठिनाई हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें