फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया

Wed, 13 Apr 2016 12:29 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
निरीक्षक के दौरान जीजीआई पहुंचे डीआईओएस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर ‌‌जनपद में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद मूल्याकंन केंद्र पर बुधवार को कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा। जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर दो दिन लगेगा। मंगलवार को डीआईओएस बृजभूूषण मौर्य  ने मंगलवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेजी से मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को बधाई दी। 
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले में एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 5,67,067 कॉपिया अलाट र्हुइं थी। जहां पर 30  मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं जांच हो रही है। 

एचआर इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक रामललित  यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की 205723 और इंटरमीडिएट की  135436 कॉपिया अलाट की गईं थी। कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, सिर्फ इंटरमीडिएट हिंदी विषय की कॉपियों की जांच बाकी है।
विज्ञापन


बुधवार को उसकी भी जांच पूरी हो जाएगी। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की उप  नियंत्रक निशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र को इंटरमीडिएट की 225908  कॉपियां अलाट हुईं थी। इंटरमीडिएट हिंदी, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान की कॉपियों की जांच बाकी है। दो दिन में सभी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। कुछ कॉपिया जांच के लिए शेष रह गई है। जो एक दो दिन में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कॉपियों की जांच में तेजी के लिए मूल्याकंन केंद्र के प्रभारियों को बधाई दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें