फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन की राह में रोड़ा बनेंगी जर्जर सड़कें, वैकल्पिक मार्ग भी बदहाल

Tue, 30 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेदुला- बंजरिया मार्ग को जल निगम ने खोद दिया है-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व में सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। दो अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलेंगी, लेकिन शहर की कई सड़कें अब भी जर्जर हालत में हैं। सड़कों के यह गड्ढे जहां श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनेंगे, वहीं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में भी समस्या खड़ी हो सकती है। एक वैकल्पिक मार्ग नेदुला और बंजरिया मार्ग है, लेकिन उसे भी जल निगम ने पेयजल की पाइप डालने के लिए खोद दिया है। जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शाम के समय बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं, लेकिन शहर में जर्जर सड़कें मुसीबत बनी हुई है। स्थिति यह है कि शहर के मुखलिसपुर तिराहे से अंडरपास होकर जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर भी जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है। ऐसे में श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दूसरी तरफ प्रशासन ने यह व्यवस्था बनाई थी कि भीड़ बढ़ने पर बैंक चौराहा से बंजरिया होकर वाहनों को निकाल दिया जाएगा, लेकिन इस मार्ग पर जल निगम ने पेयजल की पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर दी है। जिससे इस मार्ग से होकर आना-जाना मुश्किल हाे गया है। शहर के निवासी विनोद कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती : दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर प्रशासन ने तीन जोन और आठ सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसमें एसडीएम सदर अरुण वर्मा को जोन एक,एसडीएम मेंहदावल संजीव राय को जोन दो और एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार को जोन तीन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जोन एक में तहसीलदार खलीलाबाद आनंद कुमार ओझा, सेक्टर दो में अपर एसडीएम सुधीर कुमार, सेक्टर तीन में तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, सेक्टर चार में एसडीएम हृदय राम तिवारी, सेक्टर पांच में जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, सेक्टर छह में नायब तहसीलदार प्रेम नारायण, सेक्टर सात में तहसीलदार धनघटा राम जी और सेक्टर आठ में नायब तहसीलदार हरेराम यादव को लगाया गया है। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि इन मजिस्ट्रेटों को दुर्गा पूजा और दशहरा के साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें