फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर में अधूरी छोड़ दी तालाब की खोदाई

Wed, 26 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के बिगरामीर गांव में समतल गढ़ही की खोदाई कर मूल स्वरूप में लाने के लिए तहसीलदार व एसडीएम खलीलाबाद शिकायत पत्र दिया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा तालाब खोदाई कार्य शुरू हुआ, लेकिन आधा अधूरा तालाब खोदाई कर खानापूर्ति किया गया। शिकायत कर्ता ने डीएम से पूरा तालाब खोदाई कराने की गुहार लगाई है। बिगरामीर गांव के अब्दुर्रहमान पुत्र बशीर अहमद ने गांव में तालाब अतिक्रमण होने से जल निकासी समस्या को लेकर तहसील दिवस समेत एसडीएम, तहसीलदार और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।। आरोप है कि गढ़ही समतल कर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे खेत के पानी का बहाव नही हो पा रहा है। जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है। शिकायत पर तहसीलदार खलीलाबाद ने हल्का लेखपाल से जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें