फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से सीधा संवाद कर, समस्याओं को हल करें अधिकारी: डीआईजी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते पुलिस के नोड़ल अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
किसानों से सीधा संवाद कर, समस्याओं को हल करें अधिकारी: डीआईजी
विज्ञापन

- कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन की जानकारी जुटाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग के नोडल अफसर/ डीआईजी शिवशंकर सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन की जानकारी हासिल की। किसान संगठनों से जुड़े नेताओं को समझाए जाने की जरूरत जताई। इसके साथ ही अधिकारियों को गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का सुझाव दिया।
पुलिस विभाग के नोडल अफसर शिवशंकर सिंह ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के बारे में चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के किसान संगठनों / किसान नेताओं को नए कृषि कानून के संबंध में जानकारी दी जाए। जिससे किसानों के अंदर कोई भ्रम और भय की स्थिति हो तो उसे सही जानकारी देकर दूर किया जाए। लोगों को बताया जाए कि यह कानून किसानों का हितैषी है तथा उनकी आय बढ़ाने वाला है। अधिकारीगण गांवों में जाए और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याएं दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइंस में अलग से बैठक की। जिसमें पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस को सतर्कता बढ़ाए जाने पर जोर दिया। निरोधात्मक कार्रवाई तेज किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हल्के के एसआई और दरोगा की जिम्मेदारी तय की जाए। बीट पुिलसिंग को प्रभावी बना कर गांव स्तर की समस्याएं निस्तारित किए जाए। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, एएसपी संजय कुमार, सीओ गयादत्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें