रोसयाबाजार। विकास क्षेत्र पौली में चल रहे एसआईआर फाॅर्म में छूटे मतदाताओ के नाम प्रकिया में 16 बूथों के लगभग 1895 मतदाताओं का जन्मतिथि व फोटो मैच न करने की स्थिति में नोटिस जारी की गई है। ईआरओ के जरिये साक्ष्य के साथ अग्रिम तारीख पर जमा करने का निर्देश दिया गया है।
ईआरओ एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी ने बताया की मड़पौना, उदहा, खैरा, अजांव, गागरगाड़, हड़िया माफी, माझा खड़गपुर, किशुनपुर गांव के 16 बूथ के कुल 1895 मतदाताओं की जन्मतिथि व फोटो मैच न करने पर नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया है। साक्ष्य के साथ प्रमाण पत्र अगली तारीख पर जमा कर दें। संवाद