नौतनवा क्षेत्र में छापेमारी कर ईंधन बरामद करते एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मौजूद अन्य।
नौतनवा। क्षेत्र के जमुहानी चौराहा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से रविवार को प्रशासन की टीम ने 33 लीटर ईंधन बरामद कर जब्त कर लिया। दुकान संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई एसडीएम नवीन प्रसाद एवं पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने की है।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रविवार की दोपहर जमुहानी चौराहा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर बोतल में पेट्रोल नजर आया। मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की गई तो गैलन एवं विभिन्न बोतलों में रखा कुल 18 लीटर डीजल एवं 15 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। पूछताछ में दुकान संचालक ने अपना नाम अजय कुमार निवासी सूर्यपुरा क्षेत्र नौतनवा बताया।
एसडीएम का कहना है कि बरामद ईंधन की खेप को जब्त कर लिया गया है। संबंधित दुकानदार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु डीएम से अनमोदन समेत अन्य कागजी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।