फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम न मिलने पर धरने पर बैठे लोग

Tue, 24 Jan 2017 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
पीएनबी उमरिया बाजार के बाहर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद शुरू हुई कैश की किल्लत से अभी लोगाें को पूरी तरह से निजात नहीं मिल सकी है। मंगलवार को पीएनबी उमरिया बाजार शाखा रकम की आस में जब लोग पहुंचे तो पता चला कि कैश नहीं है। इससे नाराज लोग बैंक के सामने ही सुबह दस बजे धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, धरना दोपहर तीन बजे तक चला। बाद में बैंक व पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर धरना खत्म कराया। सुमित्रा, देवकी, पानमती, भगवानी, रुदल प्रसाद, ज्ञानचंद्र आदि का कहना था कि इस बैक पर तीन दिन से आ रहे हैं लेकिन रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। शाखा प्रबंधक आरके सिंह का कहना है कि शाम के समय कैश मिला है, जो उपभोक्ता थे, उन्हें कैश दिया गया। 

वहीं पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहनी द्विवेदी ने बताया कि बैंक की सभी 51 शाखाएं खुली रही और लेनदेन हुआ। दूसरी तरफ स्टेट बैंक विकास भवन शाखा, यूूको बैंक व स्टेट बैंक मुख्य शाखा का एक एटीएम बंद रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर एटीएम बंद रहे। ऐसे में शहर के तीन एटीएम के साथ ही कुल 18 एटीएम बंद रहे। जिससे उपभोक्ताओं को कैश के लिए भटकना पड़ा।         
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें