संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र बेलहर कलां के समस्त परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में बीआरसी बेलहर कला पर हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया गया।
बैठक में गणित एआरपी संदीप राय ने एफएलएन पर चर्चा करते हुए इसका प्रयोग समस्त प्राथमिक विद्यालयों में किया जाना अनिवार्य बताया तथा कार्य पुस्तिका पर कार्य करते हुए ट्रैकर भरा जाना अनिवार्य बताया। एआरपी बाल मुकुंद मौर्य ने 22 सप्ताह की गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि समस्त विद्यालयों के कक्ष में प्रिंट रिच सामग्री, चार्ट्स, पोस्टर, निपुण तालिका तथा लक्ष्य आदि सामग्री को अवश्य चस्पा कराया जाए। इसके साथ ही विज्ञान किट, गणित किट एवं बिग बुक, प्रिंट रिच सामग्री, पुस्तकालय के प्रयोग को अनिवार्य बताया।
बैठक में बालमुकुंद राय, प्रेमचंद्र यादव, संत योगेश्वर आदि मौजूद रहे।