फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धरणीधर को मिला चाणक्य गौरव सम्मान

Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अयोध्या में चाणक्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कथा वाचक आचार्य धरणीधर-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या में अखिल भारतीय चाणक्य परिसर के 32 वें स्थापना दिवस समारोह में गौरव सम्मान 2026 से जिले के बघौली निवासी अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य धरणीधर महाराज को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संक्षक पंडित रामानुज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को मिसाल बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय चाणक्य परिसर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाणक्य गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विप्र समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि समाज संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें