नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में माध्यमिक विद्यालय कीजनपद व तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद व तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तहसील स्तर पर बालक सीनियर वर्ग में आठ टीमें और जूनियर वर्ग तीन टीमें व तहसील स्तर बालिका सीनियर वर्ग दो टीमों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय कबड्डी में जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग में धनघटा तहसील चैंपियन घोषित हुआ।
तहसील स्तरीय सीनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग व ए एच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा के बीच खेला गया। जिसमें नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग ने मैच जीता। इसका फाइनल मुकाबला मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद व नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के बीच खेला गया। जिसमें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग व ए एच एग्री इंटर कालेज दुधारा के बीच हुआ। इसमें नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग ने जीत दर्ज की। तहसील स्तर बालिका सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदांह के बीच हुआ। सरदार पटेल इंटर काॅलेज भदांह ने जीत दर्ज की।
जनपद स्तर कबड्डी में जूनियर वर्ग बालिका में धनघटा तहसील विजेता और खलीलाबाद तहसील उप विजेता बना। इसी तरह से जूनियर बालक में खलीलाबाद तहसील विजेता और धनघटा तहसील उप विजेता बना। सीनियर बालिका वर्ग में धनघटा तहसील विजेता बना और खलीलाबाद तहसील उप विजेता बना। सीनियर बालक वर्ग में मेंहदावल तहसील विजेता और खलीलाबाद तहसील उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि ए एच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम व विशिष्ट अतिथि मंडलीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ संजय द्विवेदी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आयोजक प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने आभार ज्ञापन किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक मोरतेंदु पांडेय, जोखू प्रसाद, बदरे आलम, अरशद जलाल, मो. इलियास आदि मौजूद रहे।