महुली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन का शुक्रवार को चुनाव कराया गया। निर्वाचन चुनाव अधिकारी इं. केएल यादव एवं सह चुनाव अधिकारी ई. डीएन मिश्रा के दिशा निर्देश में सर्वसम्मति से ई. धनंजय सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा केएन शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय चौरसिया को जिला सचिव, चंद्र भूषण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, अशोक चंद्र पाठक को जिला संगठन सचिव, इंद्रेश गुप्ता को जिला प्रचार सचिव, गुलाब यादव को जिला वित्त सचिव बनाया गया। यह जानकारी संगठन के जिला सचिव व अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर अजय चौरसिया ने दी है। संवाद