फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगा झूला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संंतकबीरनगर/ हरिहरपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवभक्तों की सर्वाधिक भीड़ ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में होगी।
मंदिर परिसर में करीब एक माह तक मेले का भी आयोजन होगा। इसमें दूर-दराज से दुकानदार और लोग पहुंचेंगे। श्रद्धालु मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नरेंद्रनाथ भारती व पिंटू भारती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के दिन भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
जलाभिषेक के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की लाइन को देखते हुए बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन परिसर में लगेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मंदिर की रंगाई-पुताई और परिसर की सफाई का कार्य पूरा हो गया है। मेले में मौत का कुआं सहित अन्य जगहों से खजले की दुकानें, लकड़ी, लोहे और बक्से की दुकानें भी परिसर में लगेंगी।
इसके अलावा स्थानीय शिव मंदिरों में नाथनगर के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ, बेल्डुहा के शिव मंदिर पर भी श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। इन स्थानों पर मेले का भी आयोजन होगा।
सीसीटीवी से होगी निगरानी : हरिहरपुर। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग के जरिए परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। खलीलाबाद से धनघटा जाने वाली सड़क से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन जगहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। खोया-पाया केंद्र के साथ ही गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए मंदिर परिसर में महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि वे प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें