डड़वा मे में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार।
कांटे। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत डड़वा में चल रही रामलीला में नारद मोह और असुरों के अत्याचार का मंचन किया गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हाे गए।
इससे पहले भगवान श्रीराम की आरती की गई। इसके बाद कलाकारों ने मंचन किया, जिसकाे देखकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान समाज सेवी शिवम शुक्ला, आदर्श रामलीला के अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्या, दिनेश चतुर्वेदी, आकाश त्रिपाठी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद