फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय से पहले सूखने लगी गन्ने की फसल, किसान चिंतित

Mon, 20 Nov 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में सूख रही गन्ने की फसल।
विज्ञापन
रोसयाबाजार। समय से पहले किसानों की गन्ने की फसल सूखने लगी है। इससे गन्ना किसानों को चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पौली ब्लाॅक के दोआबा का इलाका गन्ने की खेती के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। क्षेत्र के किसान गन्ने की खेती करके अच्छी आमदनी कर लेते हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है। लेकिन, इस बार समय से पहले बारिश थम जाने से गन्ने की फसल सूखने लगी है। किसान राम अवध सिंह, प्रांशु पाल, संत गोपाल पाल, राम आशीष, लल्लन, विजय सिंह, अवनीश सिंह आदि ने बताया कि खेत में नमी न होने के कारण गन्ने की फसल सूखने लगी है। इससे फसल प्रभावित हो सकती है और उत्पादन घट सकता है। यह चिंता का कारण बना हुआ है। किसानों को अब जल्द से जल्द गन्ना की फसल मिलों पर भेजने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें