फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
सरयू में स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
लोहरैया। सरयू नदी में स्नान के लिए रविवार को बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। सावन मास के एकादशी में सरयू में स्नान-दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

सरयू नदी के तट पर स्थित बिड़हर घाट के अलावा कम्हरिया घाट, चांड़ीपुर घाट और मेंहदी घाट पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बिड़हर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से घाट पर मेले जैसा माहौल नजर आया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सावन में सरयू स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।महिला, पुरुष और बच्चे सुबह से ही घाट पर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस रही मुस्तैद : बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखनी पड़ी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें