रामेश्वर प्रसाद मौर्यक स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाड़ी में बसंत पंचमी के अवसर पर पूजा करते विद्या
- फोटो : KHALILABAD
वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई डुबकी
विद्यालयों में विद्या की देवी की हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। वसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने बिड़हर घाट पर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। विद्यालयों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-पाठ की गई।
सरयू नदी में स्नान के लिए श्रद्धालु प्रत्येक रविवार को आते हैं। मौनी अमावस्या, कार्तिक पूर्णिमा व वसंत पंचमी पर लोग नदी में गोता लगाते हैं। बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी पर श्रद्धालु भारी संख्या में बिड़हर घाट पर पहुंचे और हर-हर गंगे के जय घोष के साथ नदी में डुबकी लगाकर मन्नतें मांगीं।
उधर, वसंत पंचमी पर बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी में मां सरस्वती का पूजा पाठ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने हवन किया। इस मौके पर प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य रामकेवल यादव, पवन, गौरव कुमार मौर्य, कविता, अनुप्रिया आदि मौजूद रहीं।