फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस कर्मियों से उलझने के आरोप में प्रधान समेत दस पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से उलझने के आरोप में प्रधान समेत दस पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर गई थी पुलिस
धनघटा(संतकबीरनगर)। दो दिन पहले महुली क्षेत्र के लखनापार गांव में खड़ंजा निर्माण के दौरान उपजे विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस टीम से कुछ लोग उलझ गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रधान और उनके परिजनों समेत पांच नामजद और पांच अज्ञात पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को क्षेत्र के लखनापार गांव में प्रधान खड़ंजा निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान जमीन के स्वामी मनोज कुमार और प्रधान पक्ष के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि प्रधान किशुन पाल अपने परिजनों के साथ पुलिस से उलझ गए। मोबाइल फोन छीनते समय एक पुलिस कर्मी के पैंट की जेब फट गई थी। सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पीआरवी आरक्षी अभय कुमार की तहरीर पर प्रधान किशुन पाल, प्रधान के प्रतिनिधि अभिषेक पाल उर्फ बिहारी पाल, सुमित्र उर्फ बंटी पाल, दीपक पाल व पुरेधन पाल तथा पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें