फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने उमडे़ श्रद्धालु

विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने उमडे़ श्रद्धालु
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भोलेनाथ का किए दर्शन
तामेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था रही चौक चौबंद
संतकबीरनगर। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर, बम-बम और जय भोले भंडारी के जयकारे गूंजते रहे। घाघरा नदी से जल भरकर आए कांवड़ियों ने घंटों लाइन में लगने के बाद तामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
रविवार रात से ही कांवड़ियों के जत्थे घाघरा नदी से जल भरकर वहां से पैदल बोल बम का जयकारा लगाते हुए तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने लगे थे। कुछ श्रद्धालुओं ने तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। जल चढ़ाने के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखे। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर, पौली के कंकड़ेश्वरनाथ, बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर, बेलहर कलां के सेहुआनाथ शिव मंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
...
मेले का भी लिया आनंद
तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मिष्ठान और शृंगार प्रसाधन के साथ घरेलू सामान की दुकानें लगी थीं। जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने खरीदारी की। जलेबी की दुकान पर काफी भीड़ थी। मेले में खाने पीने के सामान के साथ ही खिलौने की दुकानें भी लगी थीं।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया
बखिरा। बिडहरघाट स्थित सरयू नदी का जल भरकर बखिरा क्षेत्र के कांवड़ियों ने 65 किमी लंबी पैदल यात्रा कर सोमवार को भंगेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।
कांवड़ियों के लिए तामेश्वरनाथ, समय माता मंदिर परिसर खलीलाबाद, बघौली, बालू शासन व कोपिया में जलपान का इंतजाम लोगों ने किया था। रात्रि विश्राम के लिए काली मंदिर बालू शासन व शिव मंदिर कोपिया में इंतजाम था। भोर में कांवड़ियों ने बोलबम के नारे लगाते हुए भंगेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें