फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाकुंभ के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का रेला, बसों में हुई धक्का-मुक्की

Wed, 29 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर प्रयागराज जाने के लिए बस में बैठने के लिए हो रही धक्का मुक्की। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ हो गई है। बुधवार को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए यात्री अपने घरों से निकलना शुरूकर दिए। इसकी वजह से यात्रियों की अस्थायी बस अड्डा पर काफी भीड़ लगी रही। मंगलवार को 36 बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण अन्य डिपो से बसें मंगाकर रवाना की गईं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के एचआर पीजी कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डा पर सुबह से ही प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। जिनको बसों में सवार कर परिवहन निगम के कर्मी रवाना करने में जुटे रहे। दोपहर तक 15 बसों में सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया। जबकि सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक 46 बसों में यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इसके बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। बस के दिखाई देते ही श्रद्धालु सवार होने के लिए टूट पड़ रहे थे। रास्ते में कई गाड़ियों के जाम में फंसने के वजह से बस समय से नहीं आ पा रही हैं।
जिसकी वजह से यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बस आने के बाद यात्रियों को उसमे बैठाकर भेजा जा रहा है। प्रभारी बस अड्डा टीएन दूबे ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को बस मुहैया कराया जा रहा है। कई गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। जिसकी वजह से उनको आने में समय लग रहा है। जैसे-जैसे गाडियां श्रद्धालुओं को छोड़कर आ रही हैं वैसे ही यहां से तत्काल यात्रियों को बैठाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें