बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद
- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद
बेलहर। क्षेत्र के राजघाट बूधानदी तट स्थित बाबा मोहकम दास स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालु स्नान-पूजन कर बाबा के दरबार में मत्था टेका। मेले में दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। खिलौनों, मिठाइयों और घरेलू सामान की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। राजघाट बूधानदी तट पर बाबा मोहकम की तप स्थली है यहां वर्ष भर में दो बार बड़े मेले का आयोजन होता है। बुधवार बाबा मोहकम दास स्थान पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने कड़ाही चढ़ा कर बाबा मोहकम दास से परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
स्थानीय प्रशासन द्वारा मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही। इस दौरान एसआई हरेराम यादव, सतीश सिंह ,मनीष कुमार, रवीन्द्र निषाद, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद