बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित एक इंटर काॅलेज के निकट भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मुकेश जायसवाल ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा को वह वर्षो से स्थापित करते आ रहे है। प्रतिवर्ष वह माता रानी की कृपा से भंडारे का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में बखिरा कस्बे समेत क्षेत्र व आसपास गांवों के श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी व हलुवा का प्रसाद ग्रहण किया।