फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचमुखी शिव मंदिर में होंगे विकास कार्य, खर्च होंगे 1.37 करोड़

विज्ञापन
मेंहदावल नगर पंचायत स्थित पंचमुखी शिव मंदिर। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के सुरहवा स्थित पंचमुखी शिवमंदिर परिसर का कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने 1.37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बंधन योजना के तहत तैयार किया है। इस परियोजना को जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया है। इस योजना के स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मंदिर में कथा मंडप, फुलवारी समेत पोखरे में पैडल बोट की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के सुरहवा में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष पंचमी त्योहार पर मेला तथा दंगल का आयोजन होता है। लोग दूर-दूर से इस मंदिर पर मन्नत मांगने आते हैं।
इस मंदिर के चौमुखी विकास के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने एक करोड़ 37 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव में मंदिर परिसर में कथा मंडप, पोखरे में बोट पैडिंग, फव्वारा, लाइट, फुलवारी समेत कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने प्रस्ताव जिला अधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन

इसे शासन से स्वीकृति के लिए भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पंचमुखी शिव मंदिर की तस्वीर बदल जाएगी। यह स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्र के लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित करेगा।

-
कोट,
पंचमुखी शिवमंदिर के चौमुखी विकास के लिए बंधन योजना के तहत प्रस्ताव जिला अधिकारी को भेज दिया गया है। करीब 1.37करोड़ रुपये की इस परियोजना के स्वीकृत होने से पंचमुखी शिव मंदिर पर्यटन के रूप में क्षेत्र में नया आयाम तय करेगा।
विज्ञापन

-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें