फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 30 करोड़ में होगा नगर पंचायत धर्मसिंहवा का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बोर्ड की पहली बैठक सिकरी पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को चेयरमैन वसीउद्दीन की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पंचायत के विकास के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, गौशाला, श्मशान घाट आदि का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने बताया कि बैठक में कुल 30 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है। जिसमें गौशाला का निर्माण, श्मशान घाट का निर्माण , नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पोखरा सौंदर्यीकरण सहित चेयरमैन व सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर कार्य होना शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं व स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। चेयरमैन वसीउद्दीन ने कहा कि नगर पंचायत का समुचित विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर सभासद शशि कपूर राय, रमजान अली, वसी अहमद, हाजरा खातून, चमेली देवी, किरन देवी, रमाशंकर दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0000000000000000000000
इंसर्ट
बैठक से बाहर किए गए पूर्व विधायक व सभासद पति
नगर पंचायत के विकास के लिए हुई बोर्ड की बैठक में पूर्व बसपा विधायक ताबिश खॉ व महिला सभासद के पति मौजूद रहे, लेकिन पत्रकारों के सवाल पूछने पर पूर्व विधायक व सभासद पति को भी बैठक से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें