फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 13 गांवों में विकास कार्यों की होगी जांच

Mon, 13 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के 13 ग्राम पंचायतों में तीन साल में हुए मनरेगा, राज्य वित्त, चौदहवां, पंद्रहवां वित्त आयोग से कराए गए विकास कार्यों एवं पीएम व मुख्यमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय,व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस कार्यों और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की जांच होगी। बीडीओ ने संबंधित सचिव को पत्र जारी कर अभिलेख मांगा है। अभिलेख मिलने पर बीडीओ के साथ जेई लघु सिंचाई द्वारा जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत है। बीडीओ ने 13 गांव में जांच के लिए अभिलेख मांगा है। इन गांवों में 2023-24, 2024-25, 2025-2026 में हुए मनरेगा, राज्य वित्त, चौदहवां, पंद्रहवां वित्त आयोग, पीएम व मुख्यमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस से कराए गए विकास कार्यों एवं 2025-26 में चल रहे विकास कार्यों का अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश गांव के संबंधित सचिव को दिया गया है। जिससे कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन व निरीक्षण किया जा सके।
बीडीओ ने जेई लघु सिंचाई को जांच के समय उपस्थित रहकर जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं संबंधित सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक को जांच के समय मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मौखिक रूप से दस दिन सेमरियावां गांव के विकास कार्य अभिलेख मांगा गया, लेकिन अभिलेख उपलब्ध नही होने पर सचिव पर नाराजगी जताई है। दो दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस बार लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें