फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पर्यटक स्थल विकसित होने से बदल जाएगी तस्वीर, बढ़ेंगे रोजगार

Tue, 17 Dec 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोपिया ​स्थित बौद्ध स्तूप।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रशासन ने पर्यटन विकास की मुहिम शुरू की है। इसके तहत धर्मसिंहवा और कोपिया बौद्ध टीला के विकास की योजना तैयार की गई है। इस पर अमल हुआ तो इन दोनों स्थलों की तस्वीर बदल जाएंगी।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ आस-पास के क्षेत्र के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटक आकर्षित होंगे तो व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। साथ ही जिले में पर्यटकों को संत कबीर के दर्शन, बखिरा पक्षी बिहार के साथ ही गौतम बुद्ध के दर्शन का भी अहसास होगा।
आजादी के बाद से पुरातत्व के अवशेषों को अपने गर्भ में छिपाए धर्मसिंहवा अपने अस्तित्व को पाने के लिए तरस रहा है। यहां पर स्थित बौद्ध स्तूप काफी जर्जर हो चुका है। लोगों को डर सता रहा है कि अगर बौद्ध स्तूप का संरक्षण नहीं नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह जमींदोज हो सकता है।
विज्ञापन

दो साल पहले बारिश के मौसम में यहां का ढांचा ढह गया था। बाद में बौद्ध स्तूप का नया ढांचा तैयार हुआ है। यहां आस- पास के खेतों में अब भी पुरातात्विक अवशेष मिलते रहते हैं। बताया जाता है कि इसका इतिहास करीब 2500 वर्ष पुराना है। अब इसके विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें