फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विनियमित क्षेत्र से समय माता मंदिर के विकास को मिला 50 लाख

Tue, 27 Feb 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समय माता मंदिर की फोटो।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के प्रसिद्ध समय माता मंदिर के विकास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए विनियमित क्षेत्र अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही पीपीपी माडल पर आस-पास के क्षेत्र को विकसित किए जाने की योजना है। जीर्णोंद्धार कराए जा रहे समय माता मंदिर पोखरे के पास ओपन जिम, बोटिंग, लाइब्रेरी, दुकान आदि बनाया जाएगा। यहां पर जुहू चौपाटी की तर्ज पर रौनक बिखेरने की तैयारी है।
विज्ञापन




शहर के प्रसिद्ध समय माता मंदिर स्थित पोखरे के जीर्णोंद्धार व सुंदरीकरण कराया जा रहा है। करीब तीन करोड़ की लागत से पोखरे के चारो तरफ सीढि़यों का निर्माण कराया जा रहा है। पोखरे में हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पोखरे के चारों तरफ बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे और पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पोखरे के बीच में फौव्वारा बनाए जाने की भी योजना है।



पीपीपी माॅडल से विकसित करने के लिए हो रही तैयारी

समय माता मंदिर के आस-पास क्षेत्र को पीपीपी माडल से विकसित करने की तैयारी शुरू की गई है। इसके तहत वेडिंग जोन, सुपर मार्ट, आपेन जिम, किड प्ले जोन, योगा प्वांइट, हर्बल वाटिका, लाइब्रेरी कम रीडिंग रूम, शौचालय, वाटर एटीएम, पार्किंग के स्थान बनाए जाने की योजना है। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि मुम्बई के जुहू चौपाटी की तर्ज पर क्षेत्र को विकसित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


शहरवासियों को मिलेगा मनोरंजन का स्थान



शहर में लोगों के मनोरंजन और कुछ छड़ बिताने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में समय माता मंदिर पोखर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के साथ ही पीपीपी माडल में आस-पास के क्षेत्र का विकास होने से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। लोगों को शहर में ही मनोरंजन के लिए स्थान मिल जाएगा। शहर के निवासी दिलीप गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बच्चों को मनोरंजन के लिए गोरखपुर लेकर जाना पड़ता है। यदि यहां समुचित विकास हो गया तो शहर में ही सुविधा मिल जाएगी।



शहर के समय माता मंदिर स्थित पोखरे का जीर्णोंद्धार व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ विनियमित क्षेत्र अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीपीपी माडल से आस-पास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें