फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो परियोजनाओं का हुआ अनुमोदन, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित तीन परियोजनाओं में से दो परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्गत नवीन गाइड लाइन में दी गई व्यवस्था के अनुसार जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन कराया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रेषित तीन परियोजनाओं में से दो परियोजनाओं क्रमश: विकास खंड सेमरियावां स्थित ग्राम सुकरौली एवं उसरा शहीद में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को पुन: वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्गत नवीन गाइड लाइन में दी गई व्यवस्था के अनुसार जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के उपरांत निदेशालय को प्रेषित किया जाना है।
इस पर उपस्थित सदस्य एवं अधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को निदेशालय को प्रेषित किए जाने के लिए सहमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त डीएम ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न विभागों से प्रस्ताव प्राप्त कर जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन कराकर निदेशालय को नवीन प्रस्ताव प्रेषित किया जाए, जिसके संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि विभिन्न विभागों को प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के लिए डीएम की तरफ से निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विभागों से 15 किमी क्षेत्र में आने वाले 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी वाले ग्रामों को सम्मिलित करते हुए निर्विवाद नि:शुल्क भूमि सहित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत अनुमोदन प्राप्त कर शासन को प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में सांसद प्रवीण कुमार निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, सीडीओ संत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, रिफातुल्लाह अंसारी, शफीकुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें