मगहर। नगर पंचायत मगहर स्थित बंद पड़ी कताई मिल रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का रविवार को सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित मगहर से ही संतकबीरनगर की पहचान होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सूफी संत कबीर साहब की तपोभूमि से जनपद की पहचान है और भविष्य में यही विकसित मगहर ही प्रदेश में जनपद की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि सोच अच्छी रखिए कार्य भी अच्छा होगा। आज चमचमाती सड़कें क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। यह मगहर के विकास का फ्लाईओवर है। वर्षों से बंद बड़ी जिले की पहचान बंद पड़ी मिल की भूमि को उपयोग के रूप में टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए एक कदम दूर है। अपने अब तक के कार्यकाल में जनपद में बस डिपो, तामेश्वरनाथ धाम करिडोर, रेलवे ओवरब्रिज, बंद पड़ी कताई मिल में टेक्स्टाइल पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर सेमरा बाईपास, दुर्गा मंदिर पर फ्लाई ओवर निर्माण, सड़क निर्माण, नाला निर्माण जैसे प्रमुख जनहित के काम पटल पर आ चुका है। 64 करोड 14 लाख 30 हजार रुपये से बनने वाला रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज मगहर के विकास की पहचान बनेगा। जल्द ही पटनही माता मंदिर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, डाॅ. राकेश मिश्रा, विवेकानंद वर्मा, अवधेश सिंह, सतविंदरपाल सिंह जज्जी, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, विजय प्रकाश कांदू, टीएन वर्मा, रविन्द्र यादव, परमेश्वर यादव, त्रिलोकी यादव, दीपक कन्नौजिया, मुश्ताक खान आदि मौजूद रहे।