फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

Sun, 12 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार को ब्लूमिंग बड्स स्कूल, औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे और उनकी टीम ने किया।
गोष्ठी में लोगों को अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ई-मेल, फर्जी लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इम्पर्सोनेशन और एपीके फाइल के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के बारे में बताया गया। साथ ही आगाह किया गया कि साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या अन्य प्रलोभन देकर लोगों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़कर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते का विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे, मुख्य आरक्षी अमृता सिंह, आरक्षी राघवेंद्र सिंह, महिला आरक्षी प्रतीची शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें