फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान पूर्व और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के समर्थकों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान पूर्व और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के समर्थकों में नोकझोंक
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार की देर शाम नंदौर चौराहे पर विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोग बीएमसीटी मार्ग पर ही कुछ लोग धरने पर बैठ गए। इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश मुख्य वजह बताई जा रही है। सूचना पर एसडीएम, सीओ के अलावा बखिरा, मेंहदावल व बेलहर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार को दशहरा पर्व पर नंदौर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लोग ले जा रहे थे। नंदौर चौराहे पर स्थापित एक दुर्गा प्रतिमा वाहन पर रखकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नंदौर गांव की एक प्रतिमा को लेकर दूसरा वाहन चौराहे पर पहुंच गया। दुर्गा प्रतिमा को आगे ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने समझा बुझाकर प्रतिमा के वाहन को आगे जाने दिया, लेकिन चौराहे की प्रतिमा के वाहन में टक्कर लग गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद होने लगा। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए नंदौर गांव की दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। इससे नाराज लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएमसीटी मार्ग पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ अम्बरीष भदौरिया, एसओ बखिरा, एसओ मेहदावल व एसओ बेलहर सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों को काफी देर तक समझाया-बुझाया। धरनारत लोग देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर लोगों ने धरना समाप्त किया। बाद में लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि समझा बुझाकर प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया है। माहौल पूरी तरह से शांति पूर्ण है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों पर केस दर्ज
बखिरा। नंदौर चौराहे पर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
हरापट्टी (धुसिया) निवासी महेंद्र चौधरी पुत्र राम वचन चौधरी का आरोप है कि नंदौर चौराहे पर गांव के ही ज्ञानदास व अशोक के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विसर्जन के लिए प्रतिमा के वाहन के साथ आगे बढ़ने पर पहले से ही घात लगाकर बैठे विरोधियों ने ईंट, पत्थर व डंडे से प्रहार कर दिया। इस घटना में जिला पंचायत सदस्य व उनके भतीजे को भी चोटें आईं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य से पचास हजार नकद व सोने की माला कुछ लोग छीन ले गए। भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिए। मारपीट होने की वजह से भीड़ में भगदड़ मच गई। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि महेंद्र चौधरी की शिकायत पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचराम यादव, उनके बेटे दुर्गेश यादव, देवेंद्र यादव, संदीप यादव, हरिराम यादव व परसोहिया निवासी अशोक यादव व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विधायक ने थाने में बैठ कर दर्ज कराया मुकदमा : पंचराम
भाजपा के पूर्व जिलामंत्री पंचराम यादव ने आरोप मढ़ा कि सपा नेता की मदद करने के लिए बखिरा थाने में बैठकर विधायक राकेश सिंह बघेल ने उनके और बेटे समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के साथ जनसंघ व भाजपा से जुडे है। पुलिस ने विधायक मेंहदावल की सह पर कार्रवाई की। जबकि प्रशासन पूरी तरह से यह जान रहा है कि सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीनानाथ चौधरी व उनके लोगों ने गुंडागर्दी की। शांतिपूर्वक जलूस का रास्ता अवरुद्ध करने वाले सपा नेता व उनके लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की जगह क्षेत्रीय विधायक ने जिस तरह थाने में बैठकर बखिरा पुलिस पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराया, वह निदंनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले विधायक की शिकायत जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व से किया हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
आरोप बेबुनियाद, पुलिस करेगी मामले की जांच: विधायक
मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। विवाद की सूचना पर शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करवा दिया गया। वैसे जो घटना घटित हुई है, उसकी जांच पुलिस करेगी।
विज्ञापन

इंसेट
भाजपा कार्यकर्ता का उत्पीडन नही होगा बर्दाश्त: जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव ने कहा कि नंदौर की पूरी घटना संज्ञान में आई हैं। पंचराम यादव पार्टी के पूर्व पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान समय में भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। राजनीतिक दबाव में बखिरा पुलिस द्वारा एकतरफा केस पंजीकृत किया जाना न्याय व्यवस्था का गला घोटना हैं। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता हैं। कोई असमाजिक व अपराधिक तत्व नही होता। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज न करना घोर लापरवाही हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसके साथ ही पूरे मामले से संगठन के उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें