संतकबीरनगर। डीआईओएस संदीप चौधरी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह पर बस्ती मंडल के उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ओम प्रकाश मिश्र को डीआईओएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने पत्र जारी कर नए डीआईओएस की तैनाती तक ओम प्रकाश मिश्र को कार्यभार देखने के निर्देश दिए हैं। संवाद