डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपनी कारगुजारियों को छिपाने और जनता को गुमराह करने के लिए इस किताब का प्रकाशन करा रही है। प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की इन गतिविधियों को समझती है।
उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान कांग्रेस ने लोगों पर अत्याचार किए और उनके पैरों में कीलें तक ठोंकी गईं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।