फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने दिया जिला होम्योपैथिक अस्पताल में अव्यवस्था की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने दिया जिला होम्योपैथिक अस्पताल में अव्यवस्था की जांच के निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला होम्योपैथिक अस्पताल की अव्यवस्था को दर्शाती अमर उजाला में शनिवार को प्रकाशित खबर का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ को प्रकाशित खबर के संबंध में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई का ब्योरा दस मई तक भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जिला होम्योपैथिक अस्पताल की बदहाली को दर्शाती सात मई के अंक में ‘सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर, चार दिन फार्मासिस्ट करता है इलाज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। इसका प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर सीएमओ संतकबीरनगर को प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कहा कि दस मई 2022 तक की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। सीएमओ डॉक्टर इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया बताया कि जिला होम्योपैथिक अस्पताल सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के पसिर में संचालित होता है। इस पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी का नियंत्रण होता है। वैसे डिप्टी सीएम के निर्देश पर वह प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें