संतकबीरनगर। हज कमेटी ने हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर नंबर 21 से हज यात्रियों को सूचना दी है की हज की तीसरी किस्त के जमा करने की अंतिम तिथि चार मई कर दी गई है। पहले यह तिथि 27 अप्रैल थी। यह जानकारी जिला हज ट्रेनर अख्तर आलम ने दी है। संवाद