फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैंसर की शुरुआती पहचान में दंत चिकित्सकों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा कैंसर में दंत चिकित्सकों की भूमिका विषय पर सतत दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सकों के ज्ञान को अद्यतन करना तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. मीनाक्षी राय ने कहा कि मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने में दंत चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि दंत चिकित्सक नियमित जांच के दौरान सतर्कता बरतें, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगाकर लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन गोरखपुर शाखा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दंत चिकित्सकों की जिम्मेदारी केवल दांतों के उपचार तक सीमित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें