फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हस्ताक्षर नहीं बनाए थे डेंटल हाईजेनिस्ट, सीएमओ ने किया अनुपस्थित

Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर रामानुज कन्नौजिया ने निरीक्षण किया। रजिस्टर पर हस्ताक्षर न बनाने पर डेंटल हाईजेनिस्ट को अनुपस्थित कर स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर बनाने और डाॅक्टरों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति पर जोर दिया। अस्पताल में मरीजों के लिए बने शौचालय का दरवाजा टूटा पाए जाने पर नाराजगी जताई। पांच माह से सीबीसी खून जांच मशीन खराब होने और बार-बार फोन करने पर इंजीनियर के न आने की शिकायत पर कंपनी का अनुबंधन खत्म करने के पत्र लिखने को कहा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 11 बजे सीएमओ ने सीएचसी सेमरियावां पहुंचे। अस्पताल में साफ सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, प्रसव पूर्व कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, नेत्र जांच कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी कक्ष, पैथोलॉजी, शौचालय, मरहम पट्टी कक्ष, दवा स्टोर कक्ष, प्रसूति विभाग, ओटी रिसेप्शन, स्टाफ नर्स रूम, नर्स चेंजिंग रूम, ऑपरेशन थियेटर में उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था देखी। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के बाहर गैलरी में पड़े वेस्टेज को सुरक्षित जगह पर रखने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच में 14 अक्तूबर की तिथि में डेंटल हाईजेनिस्ट डीडी चौधरी का हस्ताक्षर नहीं होना पाया। अनुपस्थिति करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी लैब में जांच के दौरान लोगों ने बताया कि अस्पताल में पांच माह से खून की जांच नहीं हो रही है। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि पहले सीबीसी मशीन में जांच रीजेंट (केमिकल्स) खत्म हो गया था। केमिकल्स आया तो मशीन खराब हो गई है। इंजीनियर को बार-बार फोन लगाया गया, लेकिन नहीं आ रहा है। सीएमओ ने लिखकर देने को कहा, जिससे अनुबंधित कंपनी का अनुबंध खत्म किया जा सके। इस दौरान डाॅ. जावेद अख्तर, डाॅ. विवेक सोनी, डाॅ. हरप्रीत पाल, आईओ मो.कौसर खान, फार्माफसिस्ट अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें