फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में मिला डेंगू का मरीज

Tue, 15 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। शहर का एक मरीज डेंगू से पीड़ित मिला है। जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। टीम ने मरीज के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों को साफ-सफाई के प्रति सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पाल ने बताया कि खलीलाबाद शहर के रहने वाला एक मरीज मेडिकल कॉलेज में किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए गया था। जहां पर उसके ब्लड की जांच की गई तो वह सोमवार को डेंगू से पीड़ित मिला है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट भेजी है। जिसके बाद पीड़ित के घर और आसपास सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिन्हें बुखार है उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अबतक 16 मरीज डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें