फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि नहीं की गई, जबकि अन्य प्रांतों में मानदेय बढ़ाया गया है। मांग किया कि आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये और सहायिकाओं को 10 हजार मानेदय दिया जाए।
संघ की जिला मंत्री गरिमा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में ईसीसीई एजूकेटर रखे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, यह उचित नहीं है। इसके साथ ही ग्रजुएटी या पेंशन का लाभ दिया जाए। प्रदर्शन में नीरू मिश्रा, रेखा देवी, सरस्वती देवी, अयोध्या प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें