फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चकरोड का निर्माण कार्य रोकने पर मजदूरों का प्रदर्शन

Sun, 23 Jun 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के रमवापुर सरकारी गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के रमवापुर सरकारी में ग्राम पंचायत की ओर से कराए जा रहे चकमार्ग निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा रोकने और मना करने पर गाली देने के नाराज मजदूरों ने बेलहर थाने में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर दिलीप कुमार, रुपेश, महफूज अहमद, दिनेश कुमार, इन्द्रजीत, विनोद कुमार, कुलदीप आदि ने कहा कि ग्राम पंचायत में चकरोड पटाई का कार्य चल रहा था। इसी बीच कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और चकरोड पटाई कार्य को रोक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज देने लगे। मजदूरों का कहना है कि इस मार्ग की पैमाइश राजस्व विभाग द्वारा की जा चुकी है। कार्य को रोकना गलत है। इस घटना से आहत मजदूरों ने बेलहर थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें