फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहरों में पानी उपलब्ध कराने के लिए किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सूखी हुई सरयू नहर में प्रदर्शन करते हुए किसान । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के किसानों ने बृहस्पतिवार को सरयू नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सूखी हुई सरयू नहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। डीएम ने आश्वासन दिया कि नहर में पानी उपलब्ध कराने के लिए वह उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मास्टर राम सुरेश चौरसिया के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को किसानों ने सूखी हुई मुख्य सरयू कैनाल में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गेहूं की बुआई हुए अभी तक एक माह बीत चुके। इसके बाद भी नहर में पानी नहीं आया। किसानों को ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगा डीजल खरीदकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। जबकि नहरों से फसलों की मुफ्त होती है। खेती की जहां लागत कम करने की बात पर विचार किया जा रहा है। दूसरी तरफ नहर में पानी ही नहीं आ रहा है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इस दौरान किसान बलवीर, जगरनाथ, नीरज यादव, रामवरन, सीताराम, प्रमोद, अजय कुमार के साथ ही साथ भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें