फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 16 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस में विगत तीन वर्ष से चली आ रही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक आचरण प्रदेश भर के जिलों में देखा जा रहा है। आए दिन अधिवक्ताओं के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिससे प्रदेश के अधिवक्ता तथा जनपद के समस्त अधिवक्ता कई वर्षों से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की लगातार मांग करते चले आ रहे हैं किंतु इस संबंध में संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे जनपद के समस्त अधिवक्ता में निराशा एवं कुंठा व्याप्त है। महामंत्री निरंजन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे चैंबर, पानी निकासी, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, शौचालय तथा बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस कैंटीन, पुस्तकालय आदि सुविधाओं से वंचित हैं। प्रदर्शन में पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, विजय कुमार यादव, सोनू पांडेय, आफाक अहमद, राम कृष्ण यादव, अवधेश कुमार, मल्लू प्रसाद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें