फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को  उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सूखा राहत की धनराशि अभी तक सभी किसानों के खाते में नहीं जा सकी है। इसके कारण किसानों को धान के बीज और खाद खरीदने में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने अन्य समस्याओं को भी उठाया और एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निवारण की मांग किया। 
विज्ञापन

अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल देव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता  उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को सूखा राहत के लिए प्रदेश सरकार को समय से धन उपलब्ध करा दिया, लेकिन किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश की सपा सरकार अभी तक किसानों के खाते में सूखा राहत नहीं भेज सकी है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की मांग करते हुए कहा कि किसानों के बच्चों को एक साल की पढ़ाई निशुल्क किया जाए। कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर आर्य ने कहा कि लेखपालों की मनमानी के चलते सूखा राहत किसानों को समय से नहीं मिल सका है। विधि मंच के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि अगर सरकार किसानों को सूखा राहत जल्दी नहीं देती है तो विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में राम करन चौरसिया, बजरंग बली, राम बली दुसाहा, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद आलम, सेराज खान, नूर मोहम्मद, राजू चौधरी, राजेश वर्मा, परमात्मा गुप्ता, सूरज वर्मा, अखिलेश मौर्य, लखन मौर्य, झीनक मौर्य आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें