सेमरियावां क्षेत्र के केनौना कुर्थिया में सोमवार को क्षेत्र की बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व मीडिया सचिव डॉ. पीसी पटेल ने किया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत अविलंब कराने की मांग की।
मीडिया डॉक्टर पी सी पटेल ने कहा कि केनौना कुर्थिया राष्ट्रीय राजमार्ग से मुंडेरवा जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई। इस सड़क पर कई गावों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पैदल चलने में भी मुश्किल हो गया है। बरसात का मौसम नजदीक है। अगर समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर पानी भर जाने से यह पता नहीं चलता है कि कहां पर गड्ढ़ा है और कहां पर सड़क है। प्रशासन को कई बार सूचित किया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सड़क जाम किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव श्याम सुंदर चौधरी, राम पारस निषाद, हरीकेश दुबे, राम चेत चौधरी, धर्म राज गौड़, राजेश साहनी, शंभू सिकंदर, राजेश, राजवंत, राम करन गौतम, जगदीश पटेल, पप्पू चौधरी, नकुल, दिलीप प्रजापति, सुधीर पटेल, रूपचंद्र आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।